रवि-पुष्य पर मोती डूंगरी गणेश को 1008 मोदकों का भोग, 251 किलो पंचामृत से हुआ महाभिषेक; फूल बंगले में विराजे गणपति

जयपुर। राजधानी जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर में रवि-पुष्य के पावन अवसर पर रविवार को विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान श्री गणेश का 251 किलो पंचामृत से महाभिषेक किया गया। सुबह 8 बजे दूध, दही, घी, बूरा और शहद से भगवान का अभिषेक शुरू हुआ। इसके बाद गणपति को नवीन पोशाक धारण कराकर भव्य फूल बंगले में विराजमान किया गया। मंदिर में आकर्षक श्रृंगार के साथ भगवान गणेश को 1008 मोदकों का विशेष भोग अर्पित किया गया।

सुबह 11 बजे गणपति सहस्त्रनाम के पाठ के साथ 1008 मोदकों का भोग लगाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान गणेश के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

मोती डूंगरी गणेश मंदिर में विशेष अभिषेक और श्रृंगार

मंदिर के महंत कैलाश शर्मा ने बताया कि रवि-पुष्य के अवसर पर सुबह 8 बजे भगवान गणेश का अभिषेक गंगाजल से स्नान कराकर शुरू किया गया। इसके बाद केवड़ा जल, गुलाब जल, केवड़ा इत्र और गुलाब इत्र से भगवान का अभिषेक किया गया। फिर पंचामृत स्नान के बाद दोबारा गंगाजल से भगवान को स्नान कराया गया।

इस विशेष अभिषेक में 151 किलो दूध, 21 किलो दही, 21 किलो बूरा, घी और शहद सहित अन्य पूजन सामग्री का उपयोग किया गया। भगवान गणेश को खीर का विशेष भोग भी अर्पित किया गया। रवि-पुष्य के अवसर को मंदिर में मनोकामना दिवस के रूप में मनाया गया। अभिषेक के बाद श्रद्धालुओं को निःशुल्क रक्षा सूत्र भी वितरित किए गए।

परकोटा गणेश मंदिर में 101 किलो दूध और पंचामृत से अभिषेक

वहीं, चांदपोल स्थित परकोटा गणेश मंदिर में भी रवि-पुष्य के अवसर पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। महंत पंडित अमित शर्मा के सानिध्य में भगवान गणेश का 101 किलो दूध और पंचामृत से महाभिषेक किया गया।

इस दौरान दूध, दही, शहद, गंगाजल, केवड़ा जल, गुलाब जल और केसर जल से भगवान का अभिषेक किया गया। इसके बाद गणपति सहस्त्रनामावली के मंत्रों के साथ हवन आयोजित हुआ, जिसमें 1008 मोदकों की आहुति दी गई।

गणपति को सिंदूर का चोला, भक्तों को मिला विशेष प्रसाद

अभिषेक और हवन के बाद भगवान गणेश को सिंदूर का चोला चढ़ाया गया और नवीन पोशाक धारण कराई गई। मंदिर में गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ भी किए गए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान को दूर्वा अर्पित कर पूजा-अर्चना की।

अनुष्ठान के बाद भक्तों को गणेशजी और लक्ष्मी स्वरूप हल्दी की गांठ एवं सुपारी वितरित की गई। रवि-पुष्य के अवसर पर जयपुर के दोनों प्रमुख गणेश मंदिरों में भक्ति और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कोटा में खड़े ट्रक से टकराई क्रूजर, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत; 8 घायल | उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन |