राजस्थान पुलिस का वज्रप्रहार! एक दिन में 7,721 वाहनों पर कार्रवाई

जस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर अब पुलिस का बड़ा एक्शन देखने को मिल रहा है।

राजस्थान पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिर्फ एक दिन में 7 हजार 721 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। यह अभियान पूरे जून महीने भर जारी रहेगा।

सबसे ज्यादा कार्रवाई ब्लैक फिल्म लगे वाहनों पर हुई, जहां 2 हजार 853 वाहन नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। इसके अलावा अवैध हूटर, लाल-नीली बत्ती, प्रेशर हॉर्न, मॉडिफाइड वाहन और फैंसी नंबर प्लेट लगाने वालों पर भी पुलिस ने सख्त शिकंजा कसा है।

कार्रवाई के आंकड़ों में कोटा शहर प्रदेश में सबसे आगे रहा, जबकि अलवर, जयपुर पश्चिम, जयपुर ग्रामीण और जयपुर ट्रैफिक भी शीर्ष जिलों में शामिल रहे।

डीजी ट्रैफिक अनिल पालीवाल ने साफ कहा है कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अपने वाहनों से अवैध मॉडिफिकेशन तुरंत हटाएं।

राजस्थान पुलिस का संदेश साफ है— नियम तोड़ोगे, तो कार्रवाई तय है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |