उदयपुर: हनीट्रैप में डॉक्टर को ब्लैकमेल करने वाली दो युवतियां गिरफ्तार

उदयपुर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में हनीट्रैप का एक मामला सामने आया है। दोस्ती के जाल में डॉक्टर को फंसाकर वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने और 25 लाख रुपए वसूलने के आरोप में पुलिस ने दो युवतियों को गिरफ्तार किया। आरोप है कि दोनों उससे 10 लाख रुपए और मांग रही थीं, लेकिन पुलिस ने जाल बिछाकर उन्हें पकड़ लिया।

पीड़ित ने बताया कि फरवरी 2026 में उसकी पहचान कृष्णा नामक युवती से हुई। कुछ समय बाद कृष्णा ने अपनी परिचित कशिश भारद्वाज से मिलवाया। मार्च 2026 में कशिश उसके फ्लैट पर आई और दोनों के बीच संबंध बने। इसके अगले दिन कृष्णा ने फोन कर बताया कि उनका और कशिश का वीडियो बना लिया गया है। दोनों युवतियों ने वीडियो वायरल करने, पत्नी और परिवार को भेजने तथा घर पर हंगामा करने की धमकी देकर पहले 30 लाख और बाद में 25 लाख रुपए की मांग की।

दबाव में पीड़ित ने बैंक से ऋण लिया और तीन किस्तों में 25 लाख रुपए उदियापोल बस स्टैंड के पीछे कृष्णा को दिए। युवतियों ने वीडियो डिलीट करने और भविष्य में परेशान न करने का भरोसा दिलाया।

करीब तीन माह बाद, 30 मई को फिर 10 लाख रुपए की मांग करते हुए धमकी दी गई। पुलिस ने फतहसागर पर जाल बिछाया और पीड़ित ने बच्चों के खेलने वाले नोटों से भरा बैग युवतियों को थमाया। बैग लेते ही पुलिस ने दोनों युवतियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अब मामले में दोनों से पूछताछ कर रही है और कथित रूप से वसूली गई राशि तथा पूरे गिरोह से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |