"टीचरों की कमी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, स्कूल में जड़ा ताला... 2 घंटे में शिक्षा विभाग ने भेजे 5 नए शिक्षक!"

बारां जिले के छबड़ा उपखंड स्थित कडैयाबन गांव के राजकीय विद्यालय में पहली से बारहवीं कक्षा तक करीब 185 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। लेकिन पूरे स्कूल की जिम्मेदारी केवल 7 शिक्षकों पर थी, जिससे पढ़ाई लगातार प्रभावित हो रही थी।

लंबे समय से शिक्षकों की मांग पूरी नहीं होने पर सोमवार को छात्रों, अभिभावकों और ग्रामीणों का सब्र टूट गया। सभी ने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और बाहर बैठकर जोरदार धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान शिक्षा विभाग और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

सूचना मिलने पर सीबीईओ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की। इसके बाद शिक्षा विभाग ने तत्काल प्रभाव से 5 नए शिक्षकों की तैनाती के आदेश जारी कर दिए। आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर स्कूल का ताला खोल दिया।

अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार मेहता ने बताया कि दो वरिष्ठ विषय शिक्षकों के तबादले के कारण यह स्थिति बनी थी। अब विद्यालय में कुल 12 शिक्षक हो गए हैं और यदि भविष्य में आवश्यकता हुई तो अन्य विद्यालयों से भी शिक्षक उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |