दिल्ली में खराब मौसम से हवाई यातायात प्रभावित, 11 उड़ानें जयपुर डायवर्ट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

जयपुर | राजधानी दिल्ली में खराब मौसम और लगातार हो रही बारिश का असर हवाई यातायात पर भी देखने को मिला। मौसम बिगड़ने और कम दृश्यता के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर कई विमानों की लैंडिंग संभव नहीं हो सकी। ऐसे में कुल 11 उड़ानों को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट करना पड़ा।

जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार सुबह करीब 11:15 बजे से दोपहर 12:30 बजे के बीच एक के बाद एक 11 उड़ानों को जयपुर लाया गया। इनमें देश की विभिन्न एयरलाइंस की नियमित उड़ानों के साथ एक नॉन-शेड्यूल फ्लाइट भी शामिल है।

इन उड़ानों को किया गया डायवर्ट

खराब मौसम के कारण TG323, AI2778, AI2466, AI1111, AI1838, 6E064, 6E849, 6E2179, AI4308, AI2432 और एक नॉन-शेड्यूल उड़ान को दिल्ली की बजाय जयपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया।

यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम

एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि फिलहाल सभी यात्री अपनी-अपनी फ्लाइट्स में ही मौजूद हैं। एयरलाइंस की ओर से यात्रियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं और उन्हें विमान के भीतर ही इंतजार करने को कहा गया है। साथ ही जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं।

मौसम सामान्य होने का इंतजार

जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि दिल्ली में मौसम सामान्य होते ही सभी उड़ानों को दोबारा दिल्ली के लिए रवाना कर दिया जाएगा। एयर ट्रैफिक और मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

अगले कुछ दिन भी जारी रहेगा बारिश का दौर

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश और बादल छाए रहने की स्थिति बनी हुई है। विभाग ने अगले 4 से 5 दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है, जिससे हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ सकता है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |