जयपुर-दिल्ली हाईवे पर दूध टैंकर पलटा, 30 हजार लीटर दूध बहा, लोगों में मची लूट

जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे (NH-48) पर कोटपूतली-बहरोड़ जिले के दहमी गांव के पास शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जब 30 हजार लीटर दूध से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। जानकारी के अनुसार टैंकर गुजरात के पालमपुर से हरियाणा के फरीदाबाद जा रहा था, तभी ड्राइवर को झपकी आने से वाहन सर्विस रोड की तरफ चला गया और नाले के पास पलट गया। हादसे के बाद टैंकर की सील टूट गई और हजारों लीटर दूध सड़क पर बहने लगा।

घटना में टैंकर चालक श्यामलाल (48), निवासी बनारस (उत्तर प्रदेश) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से बहरोड़ उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। चालक के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर आसपास के लोग जमा हो गए और बाल्टी, बोतल और ड्रम लेकर दूध भरने लगे। कुछ ही देर में वहां भीड़ लग गई और बहते दूध को लोग अपने-अपने बर्तनों में भरकर ले जाने लगे। स्थिति ऐसी हो गई कि कई लोगों ने पिकअप वाहनों में ड्रम भरकर दूध ले जाया।

करीब दो घंटे बाद पुलिस और प्रशासन की मदद से क्रेन बुलाकर टैंकर को सीधा किया गया और यातायात सामान्य किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की पुष्टि की जा रही है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |