मानसून से पहले बांधों की मरम्मत के लिए बजट नहीं मिला, कार्य लंबित

  • राजस्थान में दक्षिण पश्चिमी मानसून के आगमन से पहले पाली जिले के छोटे-बड़े बांधों पर मरम्मत और रखरखाव का काम अब तक लंबित है। जल संसाधन विभाग को 36 लाख रुपए का बजट मिलने का इंतजार है। जिले के 100 बांधों में मरम्मत, ऑइलिंग-ग्रीसिंग, झाड़ी कटिंग और ओवरफ्लो सुधार जैसे कार्य 15 जून से पहले पूरे करने हैं।

विभाग पाली जिले में रायपुर लूनी बांध, जैतारण डब्ल्यूआरडी कार्यालय, गजनई, राजसागर चौपड़ा, सरदारसमंद, हेमावास बांध, पाली फ्लड सेल और अधिशासी अभियंताओं के वाहनों में वायरलेस सेट लगाएगा, ताकि मोबाइल नेटवर्क खराब होने पर भी आपात स्थिति में सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जा सकें।

सोजत सब डिवीजन में सिंचाई विभाग के 11 बांधों के लिए 4.50 लाख और पंचायतराज के 14 बांधों के लिए 3.75 लाख रुपए बजट मांगा गया है। बाली सब डिवीजन में सिंचाई विभाग के 18 बांधों के लिए 5 लाख और पंचायतराज के 25 बांधों के लिए 9 लाख रुपए का बजट मांगा गया है। जैतारण सब डिवीजन में 3 बांध और पंचायतराज के हस्तांतरित 9 बांधों के लिए 4.50 लाख रुपए मांगे गए हैं। पाली सब डिवीजन में 11 बांध और 1 डाइवर्जन स्कीम के लिए 9.16 लाख रुपए का बजट मांगा गया है।

अधिशासी अभियंता शंकरलाल राठौड़ ने बताया कि बजट नहीं मिलने के बावजूद विभागीय स्तर पर व्यवस्था कर बांधों पर कार्य करवा रहे हैं, ताकि मानसून में कोई परेशानी न हो।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |